बड़वारा: तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से सुनारी ग्राम में करीब 35% तक फसल को पहुंचा नुकसान
Badwara, Katni | Feb 13, 2024 कटनी में पिछले दो दिनों से लगातार अलग-अलग इलाके में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हो रही है। जिससे किसानों को खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है। सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात बड़वारा तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सोनारी, लमकाना, भुड़सा, भजिया समेत अन्य गांवों में ओलावृष्टि होने के कारण गेहूं और चने की फसल चौपट हुई है।