बड़वारा: गुड़ा जमुनिया ग्राम में आदिवासी की जमीन पर जबरन कब्जा कर किया जा रहा उत्खनन, तहसीलदार को सौंपा गया ज्ञापन
Badwara, Katni | Feb 14, 2024 गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह तेकाम बड़वारा तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौपते कर बताया कि बड़वारा तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम गुड़ा जमुनिया में विजय कोल,होरीलाल कोल एवं सुभान सिंह की जमीन पर कब्जा कर जेसीबी मशीन लगाकर उत्खनन किया जा रहा है जिसकी शिकायत भूमि स्वामी के द्वारा की गई लेकिन कार्यवाही नहीं हुई