अशोक नगर: SAFE CLICK 2.0 का भव्य समापन अशोकनगर पुलिस की साइबर जागरूकता रैली, ठगी से बचने का दिया बड़ा संदेश
अशोकनगर में साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस ने SAFE CLICK 2.0 अभियान के समापन पर बुधवार को दोपहर 2 बजे शहर में भव्य वाहन रैली निकाली। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी इस रैली में पुलिस अधिकारियों, स्कूली विद्यार्थियों, ऑटो चालकों सहित 350 से अधिक लोगों ने भाग लिया।