मेदिनीनगर (डालटनगंज): कैदी की मौत पर परिजन ने लगाया जेल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप,पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने सरकार से की जांच की मांग
मेदिनीनगर सेंट्रल जेल के कैदी कुंदन पांडे की मौत पर उसके परिजनों ने जेल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। मौत की सूचना मिलने पर एमआरएमसीएच में पहुंची उसकी मां ने कहा कि जेल जाने से पहले उसका बेटा पूरी तरह से स्वस्थ था। 2 दिन पहले उसकी उससे मिलने गई थी, हालांकि मिलने नहीं दिया गया,लेकिन जेल प्रबंधन ने बीमार रहने की कोई जानकारी नहीं दी।