झारखण्ड आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर आज मेदनीनगर में आन्दोलनकारियो ने मशाल जुलूस निकाला।इस दौरान अपने मांगो के समर्थन में आंदोलनकारियों द्वारा नारा लगाया जा रहा था।जिसमे जेल जाने की बाध्यता समाप्त कर सभी आन्दोलनकारी को मान सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा करो समेत अन्य मांग शामिल थे।