पलामू जिले में भी जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया। जिले के पांचों पुलिस अनुमंडल स्तर पर अलग अलग क्षेत्र में शिविर का आयोजन किया गया। जमीन विवाद के अधिकतर मामले आए। शाम पांच बजे तक चले शिविर में 355 शिकायत प्राप्त हुई,जिसमें से 71 का निष्पादन किया गया। 11 मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गयी।