मेदिनीनगर (डालटनगंज): झारखंड बंद को लेकर रेडमा चौक जाम कर प्रदर्शन कर रहे झारखण्ड आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा के 150 कार्यकर्ता गिरफ्तार
झारखंड बंद को लेकर मेदिनीनगर के रेडमा चौक जाम कर प्रदर्शन कर रहे झारखण्ड आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा के 150 कार्यकर्ताओं को शहर थाना पुलिस ने बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। करीब 2 घंटे तक आंदोलनकारियों ने प्रदर्शन किया। सभी को गिरफ्तार करने के बाद शहर थाना में रखा गया है। बाद में उन्हें छोड़ दिया जाएगा। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने बुधवार को बंद बुलाई है।