मेदिनीनगर (डालटनगंज): सेंट्रल जेल मेदिनीनगर में बंद कैदी की तबीयत बिगड़ने से मौत, अपहरण कांड में पांच दिन पहले हुई थी गिरफ्तारी
मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में बंद कैदी कुंदन कुमार पांडे की मौत हो गई। वह मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा निवासी नवल पांडे का पुत्र था। बुधवार सुबह 5.30 बजे मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। कुंदन की तबीयत जेल में सुबह 4 बजे अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद जेल प्रशासन ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।