बक्सर: नगर के रेडक्रॉस भवन में विश्व रेडक्रॉस दिवस पर संगोष्ठी आयोजित, नियमित रक्तदान करने वाले रक्तदाता हुए सम्मानित
Buxar, Buxar | May 8, 2024 विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर नगर के रेडक्रॉस भवन में रेडक्रॉस के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन परिसर में किया गया. रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया. इसके बाद अगलगी में पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया गया. रक्तदान शिविर का उद्धघाटन एसडीएम सह वाइस प्रेसिडेंट धीरेंद्र मिश्रा द्वारा किया गया.