बक्सर: वाहन चेकिंग व रोक-टोको अभियान में पुलिस ने 14 लोगो को किया गिरफ्तार, 3 लाख 77 हजार 500 रूपए बरामद
Buxar, Buxar | May 8, 2024 पिछले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग इलाकों में चलाए वाहन चेकिंग व रोको टोको अभियान में पुलिस ने 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जिसमें वारंट में 9, तथा शराब के सेवन में 1, शराब बरामदगी में 3 तथा 1 अभियुक्त को अन्य मामलों गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इसके साथ हीं पुलिस ने 3 लाख 77 हजार 500 रूपए बरामद किया है।