बक्सर: डीएम के नेतृत्व में मल्टी एजेंसी चेक पोस्ट के कार्यों की समाहरणालय स्थित सभागार में हुई समीक्षा बैठक, दिए निर्देश.
Buxar, Buxar | May 8, 2024 लोकसभा आम निर्वाचन को शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में कराने हेतु मंगलवार को डीएम अंशुल अग्रवाल एवं एसपी मनीष कुमार के द्वारा संयुक्त बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभा कक्ष में की गई. बैठक में रूप से मल्टी एजेंसी चेक पोस्ट के कार्यों की समीक्षा, नामांकन कार्य में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की संयुक्त ब्रीफिंग की गई.