बक्सर: बक्सर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में लोकसभा चुनाव को डीएम ने किया प्रेस कांफ्रेंस, चुनाव से संबंधित दी जानकारी
Buxar, Buxar | May 7, 2024 जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अंशुल अग्रवाल ने मंगलवार को लोक सभा चुनाव को लेकर ब्रीफिंग किया। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण निष्पक्ष व भयमुक्त सम्पन्न कराने को लेकर विधान सभावार कुल 188 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं उनके साथ पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। विधि व्यवस्था संधारण हेतु 14 उडनदस्ता दल का गठन किया गया है।