बक्सर: लोकसभा नामांकन को लेकर अंबेडकर चौक पर लगाया गया है बेरियर, समाहरणालय रोड में वाहनों के प्रवेश पर लगी रही रोक.
Buxar, Buxar | May 7, 2024 जिले के समारणालय में मंगलवार को लोकसभा के लिए प्रत्याशियों का नामांकन शुरू हो गया है. इस दौरान समारणालय रोड में किसी तरह की अव्यवस्था कायम नहीं हो इसको लेकर नगर के अंबेडकर चौक पर बेरियर लगाया गया है. जिससे समाहरणालय रोड में कोई भी वाहन प्रवेश नहीं कर सके. ज्ञात हो कि नगर के समारणालय में बक्सर लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई.