ललितपुर: गोविंद सागर बांध में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला किशोर का शव, फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
ललितपुर शहर के गोविंद सागर बांध में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर का शव उतरता हुआ दिखाई दिया। जिसके चलते क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मृतक के शव को पानी से बाहर निकाला। जहां उक्त मृतक की पहचान रविवार से लापता ललितपुर शहर के मोहल्ला चौबयाना निवासी हर्षित पुत्र महेश रैकवार के रूप में हुई।