ललितपुर: बरखेरा में राज्यमंत्री के पुत्र की कार से दो की मौत, सांसद चंद्रशेखर आजाद ने परिजनों को मदद का आश्वासन दिया
बरखेड़ा में बीते 26 जनवरी रात्रि के समय श्रम सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ के पुत्र ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया था।जिसमें एक की मौके पर ही, वहीं दूसरे की झांसी में इलाज के दौरान मौत हुई है। वहीं तीसरा साथी भोपाल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है।उक्त मामले में नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण ने मृतक के परिजनों से बात कर मदद का आश्वासन दिया है।