ललितपुर: पुलिस अधीक्षक ने चौकी नेहरुनगर और कोतवाली ललितपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया, सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
पुलिस अधीक्षक, ललितपुर श्री मो0 मुश्ताक द्वारा चौकी नेहरुनगर, कोतवाली ललितपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चौकी परिसर, बैरक व कार्यालय, सीसीटीवी कैमरे आदि का निरीक्षण किया गया तथा सम्पूर्ण चौकी परिसर में समुचित लाइट का प्रबन्ध करना एवं चौकी परिसर/ कार्यालय को स्वच्छ रखने हेतु निर्देशित किया गया। तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।