ललितपुर: धूमधाम से निकली भगवान भोलेनाथ की बारात, बम बम भोले और हर हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हुआ शहर
महाशिवरात्रि के पर्व पर पूरा शहर बम बम भोले और हर हर महादेव के जयकारों से हुआ गुंजायमान ,रविवार की देर शाम को भगवान शिव की बारात बड़े ही धूमधाम श्रद्धा भाव के साथ निकल गई। जो की देर रात्रि तक शहर के प्रमुख मार्गो से होकर निकली।इस दौरान अनेक बाराती विभिन्न मुद्राओं में नजर आए तो वहीं डीजे की धुन पर बाराती नाच गा रहे थे। जगह-जगह भक्तों ने बारात का किया स्वागत