किशनगंज: गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने एसडीओ को दिया निमंत्रण
किशनगंज श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को 2 बजे अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार से मुलाकात की। वरीय उपाध्यक्ष सरदार अजीत सिंह की अगुवाई में पहुंचे शिष्टमंडल ने एसडीओ को कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया और आयोजन की तैयारियों की जानकारी दी।