अयोध्या। हिंदुस्तान समाचार के वरिष्ठ पत्रकार विधि सिंह के आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उन्हें निष्पक्ष लेखन, समर्पित पत्रकारिता और सरल स्वभाव के लिए जाना जाता था। उनके निधन को मीडिया जगत के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।