जमुई: धनामा के पास तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, चालक की हुई दर्दनाक मौत
Jamui, Jamui | Apr 11, 2026 जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग पर धनामा के समीप शनिवार की सुबह 6 बजे के करीब एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।