कोरांव: कोरांव ब्लॉक मुख्यालय पर चल रहे तीन दिवसीय जन कल्याण स्वास्थ्य मेले का समापन, अधिकारियों ने दी योजनाओं की जानकारी
कोरांव ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण स्वास्थ्य मेले का मंगलवार शाम करीब 4 बजे समापन हो गया। इस मेले में विभिन्न विभागों ने अपनी-अपनी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यह जन कल्याण स्वास्थ्य मेला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शासन की ओर से आयोजित किया गया था।