गोवर्धन: गोवर्धन में जंगलों में अवैध गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, एक सिलेंडर ₹3500 में बेचा जा रहा था
एक तरफ जहां अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण गैस की कीमतें बढ़ रही हैं, वहीं कुछ लालची लोग इस आपदा को अवसर में बदलने की कोशिश कर रहे हैं। मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र में पुलिस ने गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के एक बड़े खेल का भंडाफोड़ किया है। सकरवा रोड पर जंगलों के बीच बने कमरों में छिपाकर रखे गए दर्जनों सिलेंडरों को पुलिस ने जब्त किए हे