शामली: अंकित बालियान मर्डर केस में शामली कलेक्ट्रेट पर खाप चौधरियों ने डीएम-एसपी से की वार्ता, 5 अक्तूबर तक दिया समय
Shamli, Shamli | Sep 12, 2026 शनिवार को अंकित बालियान मर्डर केस में शामली कलेक्ट्रेट पर खाप चौधरियों और डीएम—एसपी के बीच वार्ता हुई। वार्ता के दौरान 5 अक्तूबर तक वारदात में फरार चल रहे शूटरों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर सहमति बनी। खाप चौधरियों ने प्रशासन से अंकित बालियान के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और परिवार की आर्थिक मद्द की मांग भी रखी।