लातेहार: लातेहार में 62 खाद बीज दुकानदारों को पॉस मशीन का वितरण, जिला कृषि कार्यालय में हुआ कार्यक्रम
लातेहार के चिन्हित 62 खाद बीज दुकानदारों के बीच में बुधवार की शाम 4:00 बजे पॉस मशीन का वितरण जिला कृषि कार्यालय लातेहार में किया गया। इस संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी लातेहार अमृतेश कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश पर खाद बीज दुकानदारों के बीच में पॉस मशीन का वितरण किया गया है। वही बताएं कि इस पॉस मशीन के माध्यम से खाद बीज की बिक्री अब करनी है।