लातेहार: मनिका प्रखंड के पचफेरी चौक पर सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत, लातेहार अस्पताल में इलाज के दौरान
मनिका प्रखंड के पचफेरी चौक पर बुधवार की दोपहर 3:00 बजे हुई सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत सदर अस्पताल लातेहार में इलाज के दौरान हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक युवक रविंद्र भुइया पिता राधे भुइया ग्राम अबुन थाना पाकी जिला पलामू अपनी बहन की शादी का सामान लेने मनिका प्रखंड मुख्यालय में आया था। इसी दौरान एक पिकप वाहन ने टक्कर मार दिया।