लातेहार: सरस्वती यात्रा कार्यक्रम के तहत सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने सदर थाना का भ्रमण किया, कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी ली
सरस्वती विद्या मंदिर के कक्षा दसवीं की छात्राओं को बुधवार की दोपहर करीब एक बजे सदर थाना का भ्रमण कराया गया।इस दौरान महिला थाना में कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। सरस्वती यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के बालिका शिक्षा विभाग द्वारा छात्राओं को महिला थाना भ्रमण कराया गया।