लातेहार: जेजेएमपी के फरार उग्रवादी के घर न्यायालय का इश्तेहार चिपकाया
जिले मे पुलिस ने एक फरार जेजेएमपी उग्रवादी पप्पू लोहरा के घर में न्यायालय से निर्गत इश्तेहार बुधवार की दोपहर करीब दो बजे चिपकाया है। यह कार्रवाई बालूमाथ पुलिस के द्वारा की गयी है। बालुमाथ थाना के एसआई रंजन कुमार पासवान और अनुभव कुमार ने उसके गांव लूण्डी इश्तेहार चिपकाया है।