बिहार: न्यायालय के दो वारंटी को पुलिस ने तियुरी गांव से किया गिरफ्तार
Bihar, Nalanda | Sep 21, 2024 मानपुर थाना क्षेत्र के तियुरी गांव से न्यायालय के दो वारंटी स्वर्गीय शिवकुमार सिंह के पुत्र रामप्रवेश सिंह, परमानंद सिंह के पुत्र मंटू सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार। इस मामले में मानपुर थाना प्रभारी ने बताया कि 2008 का मारपीट का मामला है कोर्ट से बेल करवाने के बाद दोबारा कोर्ट में हाजिर नहीं होने के कारण कोर्ट के द्वारा वारंट निर्गत किया गया था।