पटना ग्रामीण: मकर संक्रांति पर पटना में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, गंगा घाटों पर पुलिस बल तैनात
पटना में मकर संक्रांति पर सरकारी कार्यों में लगे नावों को छोड़कर नदियों में किसी भी नाव के परिचालन पर रोक है। वहीं, सुबह 7:00 से ही पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सभी गंगा घाटों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। घाटों पर लगातार पुलिस पेट्रोलिंग की जा रही है।