सिरोही: ICU वार्ड में मोबाइल चोरी से मचा हड़कंप, जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Sirohi, Sirohi | May 22, 2026 जिला अस्पताल के ICU वार्ड में मोबाइल चोरी की घटना सामने आने के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार ICU में भर्ती एक महिला मरीज के परिजन का मोबाइल फोन देर रात चोरी हो गया। घटना उस समय हुई जब मरीज और परिजन नींद में थे। चोर ने वार्ड में प्रवेश कर ड्रॉअर में रखा मोबाइल पार कर दिया। ICU वार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरों में