हनुमानगढ़: राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर छात्र नेताओं ने मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट का किया घेराव
राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर छात्र संगठन सड़क पर उतर आए हैं। इसी क्रम में राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर के छात्र प्रतिनिधि अभिषेक चौधरी और जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के छात्र प्रतिनिधि महेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में निकाली जा रही छात्र चेतना यात्रा शुक्रवार को हनुमानगढ़ पहुंची।