हनुमानगढ़: जिले के फेफाना में 3 युवकों से 1 किलो 700 ग्राम अफीम और 2 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त बरामद, आरोपी PC रिमांड पर
हनुमानगढ़ जिले के फेफाना में तीन युवकों से 1 किलो 700 ग्राम अफीम व 2 किलो 300 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामदगी के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों का पुलिस ने कोर्ट से रिमांड मंजूर करवाया है। इससे पहले तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया। मिली जानकारी अनुसार नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।