भभुआ: भगवानपुर की पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को मोहनिया से किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Apr 28, 2026 भगवानपुर की पुलिस ने नाबालिक लड़की से दुष्कर्म के एक आरोपी को मोहनिया से गिरफ्तार किया है। आज मंगलवार को शाम 4:30 बजे भगवानपुर थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी मल्लू मल्लाह के 36 वर्षीय पुत्र श्री राम मल्लाह बताया जाता है। नाबालिक लड़की से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया।