7 बार उजड़कर बसने वाले इस शहर का क्या है रहस्य? 😱 ऐतिहासिक सच
#VadnagarHistory #TanaRiriStory #KirtiToran #GujaratTourism #कहानी
पूर्णिया खबर की इस खास रिपोर्ट में हम आपको गुजरात के अहमदाबाद से 100 किलोमीटर दूर एक ऐसे ऐतिहासिक शहर ले जा रहे हैं जो 7 बार उजड़ा और फिर से बसा। इतिहास में इसके पुराने नाम आनंदपुर, चमत्कारपुर और वृद्धनगर थे। यहां आपको सोलंकी काल के ऐसे कीर्ति तोरण देखने को मिलेंगे जो बिना किसी सीमेंट या केमिकल के आज भी मजबूती से खड़े हैं।
इस वीडियो में हम ताना-रीरी बहनों की वह अनसुनी कहानी भी जानेंगे, जिन्होंने राग मल्हार गाकर तानसेन के शरीर की आग बुझाई थी, लेकिन अकबर के दरबार में न जाने के लिए जल समाधि ले ली थी। इसके अलावा, यहां 2500 साल पुराना हाटकेश्वर महादेव मंदिर भी है, जिसके बारे में मान्यता है कि ब्रह्मा जी ने खुद यहां शिवलिंग स्थापित किया था। वीडियो में शर्मिष्ठा तालाब और एशिया के अनोखे आर्कियोलॉजिकल म्यूजियम की झलक भी शामिल है।
Purnea East, Purnia | Sep 30, 2026