चंदिया: खेत की जुताई के ₹1700 मांगने पर युवक से मारपीट व धमकी, पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार
Chandia, Umaria | Aug 21, 2026 उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र में खेत की जुताई के बकाया 1700 रुपये को लेकर विवाद सामने आया है। छाहर निवासी राजन कोल ने अपने रिश्ते में फूफा लगने वाले करन कोल पर मारपीट करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं पीड़ित का दावा है कि विवाद के बाद उसके खिलाफ भी झूठी शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले को लेकर राजन कोल अपनी मां के साथ पुलिस अधीक्षक को दिये आवेदन