CBSE नार्थ जोन (क्लस्टर ) प्रतियोगिता में रॉयल शूटिंग अकादमी के निशानेबाज़ गगनदीप दास सिंह और सिद्धार्थ कौशिक ने अंडर -19 और अंडर -17 केटेगरी में क्रमशः स्वर्ण व रजत पदक जीत कर अकादमी और क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन प्रकाश पब्लिक स्कूल करनाल, हरियाणा में 8-14 अगस्त तक हुआ था। विजयी निशानेबाज़ अब 25-27 सितम्बर तक तेलंगाना में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। अकादमी के संचालक व कोच शांतनु ठाकुर ने दोनों बच्चों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्हें उनके भविष्य के लिए शुभकामनायें दी।
Palwal, Palwal | Aug 16, 2026