जबलपुर: ग्वारीघाट में चाय के टपरे पर तस्करों का भंडाफोड़, बैग से 5.50 लाख का गांजा जब्त
जबलपुर की ग्वारीघाट पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मिलकर नशे के सौदागरों पर एक बड़ा प्रहार किया है, पुलिस को मुखबिर से पक्की सूचना मिली थी कि आयुर्वेदिक कॉलेज गेट के पास सोनू चाय के टपरे पर दो संदिग्ध बैग टांगे बैठे हैं, घेराबंदी कर जब दोनों को दबोचा गया, तो उनके पिट्ठू बैग से कुल 11 किलो 79 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बाजार में इसकी कीमत करीब 5 लाख 54 हजार रुपये