कालका: सीएम फ्लाइंग व CID टीम ने पिंजौर में कालका जी गैस एजेंसी के गोदाम पर मारा छापा, सिलेंडर से गैस निकालते पकड़े गए कर्मचारी
पिंजौर में सीएम फ्लाइंग और सीआईडी की टीम ने शनिवार को कालका जी गैस एजेंसी के गोदाम पर छापा मारा। इस दौरान टीम को एजेंसी के कर्मचारी एक सिलेंडर से दूसरे सिलेंडर में गैस निकलते मिले। सीएम फ्लाइंग व सीआईडी की टीम ने स्थानीय पुलिस को मौके पर बुलाया और गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया।