कालका: राजकीय महाविद्यालय कालका में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब की ओर से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
राजकीय महाविद्यालय कालका की प्राचार्या प्रोमिला मलिक के कुशल नेतृत्व में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब की ओर से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन आज किया गया। प्राचार्या प्रोमिला मलिक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। हम सभी का यह कर्तव्य हैं कि अपने कीमती वोट का प्रयोग सोच, समझकर करें।