कालका: रत्तपुर कॉलोनी में घर से दूध और ब्रेड लेने गया व्यक्ति हुआ लापता, मामला दर्ज
रतपुर कॉलोनी में घर से दूध और ब्रेड लेने गए व्यक्ति के लापता होने का मामला आज सामने आया है। पुलिस को दी गई शिकायत में सचिन गुलाटी ने बताया है कि मेरे पिता सुरेश कुमार घर से दूध और ब्रेड लेने के लिए निकले गए और अपना मोबाइल घर पर छोड़कर गए थे। जो अब तक घर वापस नहीं आए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।