कालका: पिंजौर में बोले कालका विधायक प्रदीप चौधरी, सरकार की योजनाओं का लोगों को नहीं मिल रहा लाभ
आज कालका से कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने साढ़े नौ साल के कार्यकाल में जनता के लिए कुछ नहीं किया बल्कि जनता को उल्टा परेशान किया है। उन्होंने कहा कि आज धारा 7ए से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। साथ ही पेराफेरी एक्ट के नाम पर तोड़फोड़ की जा रही है। युवा नौकरी के लिए भटक रहा है।