कालका: राजकीय महाविद्यालय कालका में हरियाणा राज्य इंटर कॉलेज फुटबॉल पुरुष टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ, SDM मुख्यातिथि रहे
राजकीय महाविद्यालय कालका की प्राचार्या प्रोमिला मलिक के नेतृत्व में हरियाणा राज्य इंटर कॉलेज फुटबॉल पुरुष टूर्नामेंट का आज शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि कालका के एसडीएम लक्षित सरीन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है।