नगरासू गुरुद्वारा विवाद: संचालक बेहंत सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की उठाई मांग, सुनिए बहुत कुछ कह गए संचालक!!
कहा- दोबारा हो सकती है ऐसी घटना, गुरुद्वारा परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करे प्रशासन
छत पर चढ़े निहंग सिखों द्वारा तोड़फोड़ से चिंतित गुरुद्वारा प्रबंधन, संबंधित लोगों को पंजाब भेजने की मांग
रुद्रप्रयाग जिले के नगरासू स्थित गुरुद्वारा लंगर दमदमा साहिब के संचालक बेहंत सिंह ने गुरुद्वारा परिसर की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए प्रशासन से स्थायी सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि हाल ही में हुई घटनाओं के बाद भविष्य में भी इस प्रकार की परिस्थितियां उत्पन्न होने की आशंका बनी हुई है।
बेहंत सिंह ने आरोप लगाया कि गुरुद्वारे की छत पर चढ़े निहंग सिखों द्वारा परिसर में तोड़फोड़ की गई, जिससे गुरुद्वारा प्रबंधन और संगत में चिंता का माहौल है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।
गुरुद्वारा प्रबंधन ने प्रशासन से मांग की है कि छत पर डटे निहंग सिखों को तत्काल वहां से हटाकर पंजाब भेजा जाए, ताकि क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द का वातावरण बना रहे और किसी भी प्रकार के तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो।