सागर नगर: उत्पीड़न के आरोपों से घिरे भाजपा पार्षद नईम खान बोले- सभी आरोप निराधार, युवती पहले से ही मेरी पत्नी
लाजपतपुरा वार्ड से भाजपा पार्षद नईम खान पर बीते दिनों एक युवती ने बंधक बनाकर मारपीट करने और जबरन निकाह करने का दवाब डालने के गंभीर आरोप लगाए थे।मंगलवार दोपहर 2:00 बजे नईम खान से मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंन कहा यह मेरा पारिवारिक मामला है जो निपट गया। जबरन निकाह करने का दवाब डालने के आरोपो का सवाल किया तो उन्होंने कहा वह तो मेरी पहले से ही पत्नी है।