सागर नगर: थाना कैंट के सदर में युवती और उसके परिवार से मारपीट कर कब्जा करने वाले रंगदारों के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत
मंगलवार को 1 बजे जनसुनवाई के दौरान थाना कैंट के सदर से आई कविता कोरी ने कलेक्टर से शिकायत करके बताया कि उसके घर के पास रहने वाले लोग उसे जबरन परेशान कर रहे है उसके घर पर कब्जा करना चाहते है और आए दिन परिवार से मारपीट करते है। कविता के माता पिता के गुजरने के बाद वहां रहने वाले मोहन, मन्नू , बलराम , निखिल , रॉबिन, बबलू मकान खाली करने का दबाव बना रहे है।