खरीक: ढोलबज्जा रंगदारी कांड का खुलासा, आरोपी से कई राज़ उजागर
नवगछिया के ढोलबज्जा बाजार में रंगदारी मांगने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गिरफ्तार आरोपी राहुल यादव उर्फ फैशन यादव को रिमांड पर लेकर पूछताछ में गिरोह और उसके सरगना छोटू यादव की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कई व्यापारियों से रंगदारी मांगने की बात कबूली है।