बड़वानी के शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए जनजाति कार्य विभाग द्वारा करियर मार्गदर्शन व व्यक्तित्व विकास सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। शहीद भीमा नायक महाविद्यालय के विवेकानंद सभागार में आयोजित होने वाले इस सेमिनार में बड़वानी शहर के उत्कृष्ट विद्यालय, कन्या विद्यालय और पीएम श्री स्कूल के 1000 से अधिक छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। सेमिनार के मुख्य वक्ता प्रसिद्ध करियर काउंसलर व मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. प्रियांश शिमले होंगे, जो पिछले 5 सालों में प्रदेश के 1 लाख से अधिक बच्चों को मार्गदर्शित कर चुके हैं। इस आयोजन में विभाग की अधिकारी रंजना सिंह और कॉलेज करियर सेल के डॉ. मधुसूदन चौबे की पूरी टीम का विशेष सहयोग रहेगा। अंचल की हर सटीक और शैक्षणिक अपडेट के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #BarwaniNews #CareerCounseling #DrPriyanshShimle #StudentMotivation