Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ

बड़वानी पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में मंगलवार को एसपी कार्यालय में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर ने फरियादियों से सीधे चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित निराकरण का भरोसा दिलाया। जनसुनवाई में भूमि विवाद और महिला संबंधी अपराधों से जुड़े कुल 03 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर थाना प्रभारियों को समय-सीमा में निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को बुजुर्गों की शिकायतों को प्राथमिकता देने और लंबित मामलों में लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी गई। इस दौरान डीएसपी महेश सुनैया और निलेश्वरी डावर सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। अंचल की हर सटीक और प्रशासनिक अपडेट के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniNews #JansunwaiBarwani #MpPolice #AdministrationAction

Barwani, Barwani | Jul 15, 2026

MORE NEWS

*मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग अध्यक्ष की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक आयोजित* 
-----
 *भौगोलिक परिस्थितियों और जन अपेक्षाओं के अनुरूप सुलभ प्रशासन उपलब्ध कराना आयोग का मुख्य उद्देश्य -आयोग अध्यक्ष श्री मिश्रा* 
बड़वानी 15 जुलाई 2026/मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के अध्यक्ष श्री एस.एन. मिश्रा की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोग के सचिव श्री अक्षय कुमार सिंह, कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल, जिला पंचायत सीईओ सुश्री काजल जावला, अन्य वरिष्ठ अधिकारी सहित समस्त प्रमुख विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
 बैठक में आयोग के अध्यक्ष श्री मिश्रा ने बताया कि नागरिकों की सुविधा के लिए भौगोलिक परिस्थितियों और जन अपेक्षाओं के आधार पर जनोन्मुखी एवं सुलभ प्रशासन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभाग, जिला, तहसील और विकासखंड जैसी प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन की अनुशंसा के लिए आयोग का गठन किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन और युक्तियुक्तकरण का मुख्य उद्देश्य प्रशासकीय कार्यों की दक्षता को बढ़ाना और आमजन तक शासकीय सेवाओं की पहुंच को आसान बनाना है। प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए  आधिकारिक पोर्टल www.mpaurc.mp.gov.in  के माध्यम से 31 जुलाई तक अपने सुझाव प्रस्तुत कर सकते हैं। पोर्टल पर प्राप्त होने वाले इन सुझावों पर जिला कलेक्टर विचार करेंगे और अपनी अनुशंसा के साथ इसे आयोग को भेजेंगे।
 आयोग के अध्यक्ष श्री मिश्रा ने निर्देश दिए कि जिला, उपखंड, तहसील, जनपद एवं विकासखंड स्तर पर भी बैठकें आयोजित की जाएं, ताकि प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के संबंध में सम्यक रूप से विचार कर जमीनी सुझाव प्राप्त किए जा सकें। जिले की सभी तहसीलों और अनुविभागों की बैठकों के बाद, कलेक्टर अपने स्तर पर अधीनस्थों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर एक अंतिम प्रस्ताव तैयार करेंगे और उसे आयोग के पोर्टल पर अपलोड करेंगे। आयोग द्वारा केवल कलेक्टर द्वारा प्रेषित इसी अंतिम प्रस्ताव की समीक्षा की जाएगी और प्राप्त सुझावों के आधार पर पुनर्गठन की अनुशंसा की जाएगी।
 आयोग के सचिव श्री अक्षय कुमार सिंह ने बैठक में प्रशासनिक समन्वय को अधिक तीव्र और प्रभावी बनाने पर बल देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के सभी प्रमुख अधिकारियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप तैयार किया जाए। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म एक त्वरित संचार माध्यम के रूप में कार्य करेगा, जिसके जरिए  रचनात्मक सुझाव, आवश्यक डेटा और महत्वपूर्ण जानकारियां रियल-टाइम में एक-दूसरे के साथ साझा कर सकेंगे, जिससे निर्णय लेने की प्रक्रिया में गति आएगी।
सचिव श्री सिंह ने कहा कि भविष्य की दूरगामी अपेक्षाओं और आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर जो भी सुझाव दिए जाएं उनके केंद्र बिंदु में जनता और सुगम सेवा प्रदायगी होनी चाहिए।

*मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग अध्यक्ष की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक आयोजित* ----- *भौगोलिक परिस्थितियों और जन अपेक्षाओं के अनुरूप सुलभ प्रशासन उपलब्ध कराना आयोग का मुख्य उद्देश्य -आयोग अध्यक्ष श्री मिश्रा* बड़वानी 15 जुलाई 2026/मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के अध्यक्ष श्री एस.एन. मिश्रा की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोग के सचिव श्री अक्षय कुमार सिंह, कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल, जिला पंचायत सीईओ सुश्री काजल जावला, अन्य वरिष्ठ अधिकारी सहित समस्त प्रमुख विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में आयोग के अध्यक्ष श्री मिश्रा ने बताया कि नागरिकों की सुविधा के लिए भौगोलिक परिस्थितियों और जन अपेक्षाओं के आधार पर जनोन्मुखी एवं सुलभ प्रशासन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभाग, जिला, तहसील और विकासखंड जैसी प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन की अनुशंसा के लिए आयोग का गठन किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन और युक्तियुक्तकरण का मुख्य उद्देश्य प्रशासकीय कार्यों की दक्षता को बढ़ाना और आमजन तक शासकीय सेवाओं की पहुंच को आसान बनाना है। प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए आधिकारिक पोर्टल www.mpaurc.mp.gov.in के माध्यम से 31 जुलाई तक अपने सुझाव प्रस्तुत कर सकते हैं। पोर्टल पर प्राप्त होने वाले इन सुझावों पर जिला कलेक्टर विचार करेंगे और अपनी अनुशंसा के साथ इसे आयोग को भेजेंगे। आयोग के अध्यक्ष श्री मिश्रा ने निर्देश दिए कि जिला, उपखंड, तहसील, जनपद एवं विकासखंड स्तर पर भी बैठकें आयोजित की जाएं, ताकि प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के संबंध में सम्यक रूप से विचार कर जमीनी सुझाव प्राप्त किए जा सकें। जिले की सभी तहसीलों और अनुविभागों की बैठकों के बाद, कलेक्टर अपने स्तर पर अधीनस्थों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर एक अंतिम प्रस्ताव तैयार करेंगे और उसे आयोग के पोर्टल पर अपलोड करेंगे। आयोग द्वारा केवल कलेक्टर द्वारा प्रेषित इसी अंतिम प्रस्ताव की समीक्षा की जाएगी और प्राप्त सुझावों के आधार पर पुनर्गठन की अनुशंसा की जाएगी। आयोग के सचिव श्री अक्षय कुमार सिंह ने बैठक में प्रशासनिक समन्वय को अधिक तीव्र और प्रभावी बनाने पर बल देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के सभी प्रमुख अधिकारियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप तैयार किया जाए। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म एक त्वरित संचार माध्यम के रूप में कार्य करेगा, जिसके जरिए रचनात्मक सुझाव, आवश्यक डेटा और महत्वपूर्ण जानकारियां रियल-टाइम में एक-दूसरे के साथ साझा कर सकेंगे, जिससे निर्णय लेने की प्रक्रिया में गति आएगी। सचिव श्री सिंह ने कहा कि भविष्य की दूरगामी अपेक्षाओं और आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर जो भी सुझाव दिए जाएं उनके केंद्र बिंदु में जनता और सुगम सेवा प्रदायगी होनी चाहिए।

Barwani, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026

आप अपने देश के लिए अद्भुत हो निरंतर चलते रहो - ईशा एली गेरिमो
....................
प्रकृति के सानिध्य में आशाग्राम पुनर्वास कार्यों का संगम है जीएलआरए प्रतिनिधि
बड़वानी 15 जुलाई 2026/ किसी भी हितग्राही मूलक योजना का सफल परिणाम हम अन्तर्विभागीय समन्वय से ही प्राप्त कर सकते हैं। आशाग्राम ट्रस्ट में पुनर्वास कार्यों में हम इसे स्पष्ट रूप से देख सकते हैं। ट्रस्ट के द्वारा सीमित संसाधनों में आदर्श परिणाम देकर देश के लिए अद्भुत कार्य किया है। 
 उक्त बातें तंजानिया और इथोपिया से आए जर्मन लेप्रोसी एंड टीबी रिलीफ एसोसिएशन इंडिया जीएलआरए प्रतिनिधि मंडल ने कही। तंजानिया के श्री ईशा एली गेरीमो ने बताया कि हम बहुत सारे स्टेट में मूल्यांकन टीम के रूप में भ्रमण करते हैं, किंतु यहां एक ही स्थान पर हमें बहुत से पुनर्वास कार्यों को देखने का अवसर मिला। आशाग्राम ट्रस्ट एवं जीएलआरए बड़वानी में कुष्ठ रोगियों के जागरूकता अभियान के साथ-साथ शासन की विभिन्न योजनाओं में जोड़ने के लिए मिलकर कार्य कर रहे हैं । इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक न्याय विभाग एवं अन्य प्राइवेट चिकित्सक भी समन्वय के साथ जुड़े हुए हैं।
  ट्रस्ट के सचिव डॉ चक्रेश पहाड़िया द्वारा आशाग्राम ट्रस्ट के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान कर नये कुष्ठ रोगियों के लिए भी आवासीय व्यवस्था की जानकारी प्रदान की। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं आशाग्राम ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष डॉ मदन सिंह सोलंकी ने बताया गया कि हमारे निजी चिकित्सक भी कुष्ठ रोगियों का  उपचार कर रोगी को जीएलआरए के माध्यम से जिला चिकित्सालय में रेफर करते हैं। तंजानिया एवं ईंथोपिया के प्रतिनिधियों ने कुष्ठ रोगियों द्वारा हस्त निर्मित दरी उत्पाद की सराहना कर उसे बेहतरीन बताया। ट्रस्ट की कृत्रिम अंग उपकरण निर्माण इकाई में निर्मित दिव्यांगजन उपयोगी संसाधनों के लिए उन्होंने कहा यह अनुकरणीय है। इस दौरान जीएलआरए के नेशनल मेडिकल एडवाइजर डॉ आशीष वाघ, राज्य समन्वयक एवं कुष्ठ सलाहकार डॉ विशाल देसाई, ट्रस्ट के श्री सचिन दुबे, श्री मणिराम नायडू, श्री मनीष पाटीदार, जीएलआरए जिला समन्वयक श्री विपुल चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे।
#JansamparkMP
#Badwani

आप अपने देश के लिए अद्भुत हो निरंतर चलते रहो - ईशा एली गेरिमो .................... प्रकृति के सानिध्य में आशाग्राम पुनर्वास कार्यों का संगम है जीएलआरए प्रतिनिधि बड़वानी 15 जुलाई 2026/ किसी भी हितग्राही मूलक योजना का सफल परिणाम हम अन्तर्विभागीय समन्वय से ही प्राप्त कर सकते हैं। आशाग्राम ट्रस्ट में पुनर्वास कार्यों में हम इसे स्पष्ट रूप से देख सकते हैं। ट्रस्ट के द्वारा सीमित संसाधनों में आदर्श परिणाम देकर देश के लिए अद्भुत कार्य किया है। उक्त बातें तंजानिया और इथोपिया से आए जर्मन लेप्रोसी एंड टीबी रिलीफ एसोसिएशन इंडिया जीएलआरए प्रतिनिधि मंडल ने कही। तंजानिया के श्री ईशा एली गेरीमो ने बताया कि हम बहुत सारे स्टेट में मूल्यांकन टीम के रूप में भ्रमण करते हैं, किंतु यहां एक ही स्थान पर हमें बहुत से पुनर्वास कार्यों को देखने का अवसर मिला। आशाग्राम ट्रस्ट एवं जीएलआरए बड़वानी में कुष्ठ रोगियों के जागरूकता अभियान के साथ-साथ शासन की विभिन्न योजनाओं में जोड़ने के लिए मिलकर कार्य कर रहे हैं । इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक न्याय विभाग एवं अन्य प्राइवेट चिकित्सक भी समन्वय के साथ जुड़े हुए हैं। ट्रस्ट के सचिव डॉ चक्रेश पहाड़िया द्वारा आशाग्राम ट्रस्ट के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान कर नये कुष्ठ रोगियों के लिए भी आवासीय व्यवस्था की जानकारी प्रदान की। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं आशाग्राम ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष डॉ मदन सिंह सोलंकी ने बताया गया कि हमारे निजी चिकित्सक भी कुष्ठ रोगियों का उपचार कर रोगी को जीएलआरए के माध्यम से जिला चिकित्सालय में रेफर करते हैं। तंजानिया एवं ईंथोपिया के प्रतिनिधियों ने कुष्ठ रोगियों द्वारा हस्त निर्मित दरी उत्पाद की सराहना कर उसे बेहतरीन बताया। ट्रस्ट की कृत्रिम अंग उपकरण निर्माण इकाई में निर्मित दिव्यांगजन उपयोगी संसाधनों के लिए उन्होंने कहा यह अनुकरणीय है। इस दौरान जीएलआरए के नेशनल मेडिकल एडवाइजर डॉ आशीष वाघ, राज्य समन्वयक एवं कुष्ठ सलाहकार डॉ विशाल देसाई, ट्रस्ट के श्री सचिन दुबे, श्री मणिराम नायडू, श्री मनीष पाटीदार, जीएलआरए जिला समन्वयक श्री विपुल चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे। #JansamparkMP #Badwani

Barwani, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026

नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान का बड़वानी में भव्य शुभारंभ
 कलेक्टर और एसपी ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी
.................
नशामुक्त बड़वानी के संकल्प के साथ निकाली गई विशाल जन-जागरूकता रैली
...................
विद्यार्थियों, शिक्षकों, पुलिस बल और सामाजिक संगठनों ने ली नशामुक्ति की सामूहिक शपथ
..............
15 से 30 जुलाई 2026 तक पूरे जिले में चलाया जाएगा विशेष जागरूकता अभियान
बड़वानी 15 जुलाई 2026/  मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले को पूर्णतः नशामुक्त बनाने और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से आज, 15 जुलाई से नशे से दूरी है जरूरी 2.0 विशेष जन-जागरूकता अभियान का शंखनाद किया गया। अभियान के शुभारंभ अवसर पर बड़वानी कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती काजल जावला ने थाना कोतवाली बड़वानी से जन-जागरूकता रैली एवं विशेष जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
 इस गरिमामयी आयोजन में बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी, शिक्षकगण, एनसीसी व एनएसएस कैडेट्स, स्काउट-गाइड, विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, पुलिस बल और स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की। रैली शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी, जहाँ गगनभेदी नारों और प्रेरक संदेशों के माध्यम से आमजन को नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ एकजुट होने की अपील की गई।
नशामुक्त समाज के निर्माण में जनसहभागिता अनिवार्य - कलेक्टर
 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने कहा कि नशे की समस्या पर केवल प्रशासनिक प्रयासों से काबू नहीं पाया जा सकता, इसके लिए जन-जन की भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने विशेष रूप से विद्यार्थियों और युवाओं से अपील की कि वे अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए नशे से दूर रहें और इस अभियान को एक सशक्त जनआंदोलन का रूप दें।
हर थाने और गाँव तक पहुँचेगी अलखरू पुलिस अधीक्षक
 पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल ने समाज और परिवारों के बिखरने के पीछे नशे को एक बड़ा कारण बताया। उन्होंने जानकारी दी कि 15 दिनों तक चलने वाले इस अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों के स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर निबंध, चित्रकला, नुक्कड़ नाटक, जनसंवाद और खेलकूद जैसी विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के जरिए जागरूकता फैलाई जाएगी। कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित सभी लोगों को नशामुक्ति की सामूहिक शपथ भी दिलाई ।
वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
 इस ऐतिहासिक शुभारंभ अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर, एसडीओपी बड़वानी श्री महेश सुनैया, रक्षित निरीक्षक श्री चेतन बघेल, थाना प्रभारी कोतवाली बलजीत बिसेन सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख, जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक और बड़ी संख्या में पुलिस व प्रशासनिक अमला उपस्थित रहा। यह विशेष अभियान पूरे बड़वानी जिले में आगामी 30 जुलाई 2026 तक निरंतर जारी रहेगा।
#JansamparkMP
#Badwani

नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान का बड़वानी में भव्य शुभारंभ कलेक्टर और एसपी ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी ................. नशामुक्त बड़वानी के संकल्प के साथ निकाली गई विशाल जन-जागरूकता रैली ................... विद्यार्थियों, शिक्षकों, पुलिस बल और सामाजिक संगठनों ने ली नशामुक्ति की सामूहिक शपथ .............. 15 से 30 जुलाई 2026 तक पूरे जिले में चलाया जाएगा विशेष जागरूकता अभियान बड़वानी 15 जुलाई 2026/ मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले को पूर्णतः नशामुक्त बनाने और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से आज, 15 जुलाई से नशे से दूरी है जरूरी 2.0 विशेष जन-जागरूकता अभियान का शंखनाद किया गया। अभियान के शुभारंभ अवसर पर बड़वानी कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती काजल जावला ने थाना कोतवाली बड़वानी से जन-जागरूकता रैली एवं विशेष जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस गरिमामयी आयोजन में बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी, शिक्षकगण, एनसीसी व एनएसएस कैडेट्स, स्काउट-गाइड, विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, पुलिस बल और स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की। रैली शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी, जहाँ गगनभेदी नारों और प्रेरक संदेशों के माध्यम से आमजन को नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ एकजुट होने की अपील की गई। नशामुक्त समाज के निर्माण में जनसहभागिता अनिवार्य - कलेक्टर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने कहा कि नशे की समस्या पर केवल प्रशासनिक प्रयासों से काबू नहीं पाया जा सकता, इसके लिए जन-जन की भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने विशेष रूप से विद्यार्थियों और युवाओं से अपील की कि वे अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए नशे से दूर रहें और इस अभियान को एक सशक्त जनआंदोलन का रूप दें। हर थाने और गाँव तक पहुँचेगी अलखरू पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल ने समाज और परिवारों के बिखरने के पीछे नशे को एक बड़ा कारण बताया। उन्होंने जानकारी दी कि 15 दिनों तक चलने वाले इस अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों के स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर निबंध, चित्रकला, नुक्कड़ नाटक, जनसंवाद और खेलकूद जैसी विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के जरिए जागरूकता फैलाई जाएगी। कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित सभी लोगों को नशामुक्ति की सामूहिक शपथ भी दिलाई । वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति इस ऐतिहासिक शुभारंभ अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर, एसडीओपी बड़वानी श्री महेश सुनैया, रक्षित निरीक्षक श्री चेतन बघेल, थाना प्रभारी कोतवाली बलजीत बिसेन सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख, जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक और बड़ी संख्या में पुलिस व प्रशासनिक अमला उपस्थित रहा। यह विशेष अभियान पूरे बड़वानी जिले में आगामी 30 जुलाई 2026 तक निरंतर जारी रहेगा। #JansamparkMP #Badwani

Barwani, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026

बड़वानी के शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए जनजाति कार्य विभाग द्वारा करियर मार्गदर्शन व व्यक्तित्व विकास सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। शहीद भीमा नायक महाविद्यालय के विवेकानंद सभागार में आयोजित होने वाले इस सेमिनार में बड़वानी शहर के उत्कृष्ट विद्यालय, कन्या विद्यालय और पीएम श्री स्कूल के 1000 से अधिक छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। सेमिनार के मुख्य वक्ता प्रसिद्ध करियर काउंसलर व मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. प्रियांश शिमले होंगे, जो पिछले 5 सालों में प्रदेश के 1 लाख से अधिक बच्चों को मार्गदर्शित कर चुके हैं। इस आयोजन में विभाग की अधिकारी रंजना सिंह और कॉलेज करियर सेल के डॉ. मधुसूदन चौबे की पूरी टीम का विशेष सहयोग रहेगा। अंचल की हर सटीक और शैक्षणिक अपडेट के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।

.

.

#NimadDastakNews #BarwaniNews #CareerCounseling #DrPriyanshShimle #StudentMotivation

बड़वानी के शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए जनजाति कार्य विभाग द्वारा करियर मार्गदर्शन व व्यक्तित्व विकास सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। शहीद भीमा नायक महाविद्यालय के विवेकानंद सभागार में आयोजित होने वाले इस सेमिनार में बड़वानी शहर के उत्कृष्ट विद्यालय, कन्या विद्यालय और पीएम श्री स्कूल के 1000 से अधिक छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। सेमिनार के मुख्य वक्ता प्रसिद्ध करियर काउंसलर व मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. प्रियांश शिमले होंगे, जो पिछले 5 सालों में प्रदेश के 1 लाख से अधिक बच्चों को मार्गदर्शित कर चुके हैं। इस आयोजन में विभाग की अधिकारी रंजना सिंह और कॉलेज करियर सेल के डॉ. मधुसूदन चौबे की पूरी टीम का विशेष सहयोग रहेगा। अंचल की हर सटीक और शैक्षणिक अपडेट के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniNews #CareerCounseling #DrPriyanshShimle #StudentMotivation

Barwani, Barwani | Jul 15, 2026

बड़वानी पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में मंगलवार को एसपी कार्यालय में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर ने फरियादियों से सीधे चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित निराकरण का भरोसा दिलाया। जनसुनवाई में भूमि विवाद और महिला संबंधी अपराधों से जुड़े कुल 03 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर थाना प्रभारियों को समय-सीमा में निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को बुजुर्गों की शिकायतों को प्राथमिकता देने और लंबित मामलों में लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी गई। इस दौरान डीएसपी महेश सुनैया और निलेश्वरी डावर सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। अंचल की हर सटीक और प्रशासनिक अपडेट के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniNews #JansunwaiBarwani #MpPolice #AdministrationAction - Barwani News