बज्जू: 20 साल बाद फिर बहेगा जीवनदायिनी जल, बज्जु के बँधली नाडा पेयजल योजना होगी पुनः शुरू, 500 से अधिक लोगों को मिलेगी राहत
Bajju, Bikaner | Jul 6, 2026 बज्जू क्षेत्र की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए करीब 20 वर्षों से बंद पड़ी बँधली नाडा पीएचईडी पेयजल योजना को पुनः शुरू कराने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। वर्ष 1984 में निर्मित यह योजना वर्ष 2005 के आसपास बँधली माइनर से आने वाली फीडिंग लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण बंद हो गई थी,क्षेत्र के लोगों ने मांग की