मनकापुर: जंगल में चोरी से सागौन की लकड़ी काटने के आरोप में 1 अभियुक्त गिरफ्तार, मनकापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज
बुधवार को सादुल्लानगर रेंज के वन दरोगा कैलाशनाथ शुक्ला ने कोतवाली मनकापुर में तहरीर दी कि, 5/06 मार्च की रात्रि अभियुक्त सत्येन्द्र कुमार वर्मा अपने साथियों के साथ जंगल के प्रतिबन्धित सागौन का पेड़ को काट रहा था। जिसको मेरे द्वारा पकड़ लिया गया। कोतवाल ने बताया कि वन दरोगा के तहरीर पर गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध, विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया है।